
जेसीआई रायगढ़ सिटी का 2026 कार्यकाल हेतु शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न
रायगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी का वर्ष 2026 के कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर 2025 को होटल अंश इंटरनेशनल में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संस्था के सभी सदस्य, पास्ट प्रेसिडेंट गैलेक्सी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ZVP जेसी HGF अंकित तमकोरिया तथा चीफ गेस्ट एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर ZP JFP सीए प्रणव लाट रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर वर्ष 2025 के अध्यक्ष जेसी JFS आकाश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया।
मुख्य एवं विशेष अतिथियों ने अपने संबोधन में जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेसीआई एक वैश्विक संगठन है, जो मानव विकास के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास की अवधारणा पर कार्य करता है।
इसके पश्चात वर्ष 2026 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: जेसी सीए गुलशन अग्रवाल
सेक्रेटरी: जेसी वेदांत बेरीवाल
ट्रेजरार: जेसी सीए शुभम बंदियों
जॉइंट सेक्रेटरी: जेसी सीए अमन अग्रवाल
वीपी मैनेजमेंट: जेसी सुमित बट्टीमार
डायरेक्टर मैनेजमेंट: जेसी शिवम गोयल
बीपी बिजनेस: जेसी सक्षम सिंघल
डायरेक्टर बिजनेस: जेसी शुभम गोयल
वीपी ट्रेनिंग: जेसी सुमित मित्तल
डायरेक्टर ट्रेनिंग: जेसी सौभाग्य सावड़िया
बीपी ग्रोथ एंड डेवलपमेंट: जेसी अनुज बीर्मीवाल
डायरेक्टर: जेसी सुदीप केडिया
बीपी कम्युनिटी डेवलपमेंट: जेसी श्लोक चौधरी
डायरेक्टर कम्युनिटी डेवलपमेंट: जेसी आदित्य अग्रवाल
वीपी पीआर एवं मार्केटिंग: जेसी सुमन दत्ता
प्रोजेक्ट स्वास्थम डायरेक्टर: जेसी सीए अमन मित्तल
कोऑर्डिनेटर मुक्तिधाम: जेसी विकास सिंघल
डायरेक्टर जेसीआई चौक: कुशल जिंदल
डायरेक्टर ग्रीन: जेसी सुनील अग्रवाल
ग्रेटर (RTO): जेसी अमन अग्रवाल
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सुमित मित्तल द्वारा किया गया।
