तमनार हिंसा एवं महिला पुलिस के साथ अभद्र घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जूते-चप्पलों की माला पहनाकर सिग्नल चौक से चक्रधर नगर थाने तक निकाला गया जुलूस

रायगढ़, /तमनार, आपकी आवाज:  जिले के पुलिस ने जनसुनवाई विरोध एवं आगजनी एवं महिला के साथ अभद्र घटना के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई वही आज जिले की महिला पुलिस ने के काटकर पटाखा फोड़ कर खुशियां मनाएं  रायगढ़ जिले से कानून का सख्त संदेश देने वाली बड़ी खबर है। तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ बर्बर मारपीट और जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हेमू कालानी चौक से चक्रधर नगर थाने तक जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस में निकाला गया, जहां आरोपी रास्ते भर कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर और पटाखे फोड़कर न्याय की जीत का जश्न मनाया। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Share This Article
Leave a review