देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर कर्तव्य पथ पर सजी छत्तीसगढ़ की झांकी

गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी विशिष्ट और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी में जनजातीय समाज की जीवनशैली, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, वेशभूषा और ऐतिहासिक विरासत की झलक को प्रदर्शित किया गया है। यह झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित है।

झांकी में ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर और छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की ऐतिहासिक गाथा को भी दर्शाया गया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ सहित सत्रह राज्यों की झांकियों का चयन किया गया है।

Share This Article
Leave a review