तेलीकोट। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए माघी पुन्नी सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं विशाल भोजन भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे गांव का उत्साह देखते ही बनता था, जहां सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा।
यज्ञ से पवित्र हुआ वातावरण
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से सात्विक यज्ञ संपन्न किया गया। चौका आरती से साथ पूरा परिसर श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। समस्त श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई।
चौका आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
चौका आरती के दौरान पुटकापूरी के चौक मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन और वादन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक, झांझ और मधुर भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
भंडारे में दिखी सामाजिक एकता
आरती के पश्चात आयोजित भोजन भंडारे में ग्राम के समस्त ग्रामवासि ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि गांव की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूती देने वाला साबित हुआ।
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता
17 hours ago
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
2 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
2 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
2 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
2 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
3 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
5 days ago
यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह सख्त…. नशे में वाहन चलाने वालों पर शून्य सहनशीलता
5 days ago
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण आज बेमेतरा जिला के सभी बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे
5 days ago
दुनिया उन्हें नेत्रहीन कहती है,लेकिन सच यह है कि उन्होंने वह देखा है,जो आँखों वाले भी नहीं देख पाए जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य