
*रायपुर साहित्य उत्सव क़े ओपन माइक मंच पर वादन और गायन में बेहतरीन प्रस्तुति दे कर लोगों का दिल जीत लिया अरुणिमा शर्मा ने*
रायपुर =नन्ही गायिका अरुणिमा ने मीर अली मीर क़े लिखें गीत नंदा जाही का रे… को जैसे ही हारमोनियम बजा कर गाना शुरू किया. उपस्थित श्रोता झूमने लगे और फोटो वीडियो लेने वाली की होड़ लग गईं. उनकी आवाज़ सुनकर दूसरे मंडप पर मौजूद खुद गीतकार मीर अली मीर जी ने उन्हें बुलवाकर उनके गायन को सराहा और बच्ची क़े साथ मंच से उतरकर खुद सेल्फी ली, परिजनों क़े साथ भी तस्वीर ली. उन्हें अपने एक और गीत जो बेटी क़े ऊपर है उसे भी गाने क़े लिए आमंत्रण दिया.
फ़िल्म निर्माता मनोज वर्मा ने भी अरुणिमा क़े गायन को सराहा और अपने स्टूडियों आमंत्रित किया. आकाशवाणी, दूरदर्शन सहित कई न्यूज़ चैनलों ने कार्यक्रम कवर कर उनका साक्षात्कार लिया. कुछ यूट्यूबर और दाक्यूमेंट्री वालों ने भी विस्तार से उन पर कार्यक्रम बनाया. साहित्यकार गिरीश पंकज, शकुंतला तरार, शुभ्रा ठाकुर ने भी गायकी को सराहा और तस्वीर खिंचाई. हिंदी ग्रंथ अकादम्मी क़े अध्यक्ष शशांक शर्मा ने भी नन्ही गायिका की प्रशंसा की है
ज्ञात हो कि अरुणिमा शर्मा उम्र 10 वर्ष पिता अजीत शर्मा पत्रकार श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर की छात्रा है .




