मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस पदयात्रा से ग्रामीण अंचल में जागरूकता

कुमरदा ब्लॉक में निकाली गई मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आह्वान पर और जिला अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देश पर, कुमर्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” कार्यक्रम के तहत जन-जागरूकता पदयात्रा आयोजित की। पदयात्रा ग्राम उमरवाही में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुई और लगभग 6 किलोमीटर तय कर ग्राम गिदर्री में आमसभा के साथ समाप्त हुई। इस यात्रा में 82 वर्षीय नम्मू जी सहित कई वरिष्ठ ग्रामीणजन भी शामिल हुए, जिनका जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने स्वागत एवं सम्मान किया।

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और मनरेगा श्रमिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर भाजपा सरकार द्वारा किए गए मजदूर-विरोधी बदलावों की जानकारी दी और भविष्य में श्रमिकों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा में काम की कानूनी गारंटी समाप्त करना, भत्तों के प्रावधान खत्म करना, राज्यों पर 40% आर्थिक बोझ डालना और ग्राम पंचायत की भूमिका को कम करना जैसी मजदूर-विरोधी नीतियाँ अपनाई हैं। कांग्रेस श्रमिकों और मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

विधायक भोला राम साहू ने कहा कि कांग्रेस की मनरेगा योजना में किये संशोधनों से बेरोजगारी बढ़ेगी और श्रमिकों को आर्थिक नुकसान होगा। पूर्व विधायक छन्नी साहू ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला बताया, जबकि महामंत्री राहुल तिवारी ने मजदूरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प जताया।आमसभा को वीरेंद्र बोरकर, राजकुमारी सिन्हा, कांति भंडारी और अंजलि धावडे ने भी संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप धावडे ने आभार प्रदर्शन किया।

पदयात्रा में विशेष रूप से  अब्दुल खान, रामाधार साहू, रमाधीन रावटे, भागी राणा, चरण यादव, संतोष, केवल, मोहित, कोमल मंडावी, रतन साहू, लोकनाथ चौरे, केवल राम पटेल, जितेंद्र पटेल, किशोर, मिथलेश ठाकुर, बिझवार मंडावी, पुनाराम निर्मल साहू, भागी, मुरारी, राजकुमार, रामग़ुलाल धावडे, कुशल, जगदीश बघेल, राकेश बारले, गोपी आदि अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और श्रमिक उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button