
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने आज पेश किए गए बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी आत्मनिर्भर भारत बनाने वाला बजट है यह सभी वर्गों के लिए इस बजट में कुछ ना कुछ प्रावधान किए गए हैं इस बजट से आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सभी वर्गों को प्रसन्न करने वाला बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। श्री वर्मा ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थी सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।
बजट में ऐसी योजनाओं का प्रावधान किया गया है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण भारत पर फोकस करते हुए कहा कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं गांवों में खुशहाली लाने का काम करेंगी, जिससे किसानों और मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी प्रस्तुत बजट में शहरों के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई गई हैं।
बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से शहरी जीवन को और बेहतर बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है जो न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है बल्कि भविष्य के भारत की मजबूत नींव भी रखता है।
यह बजट देश को विकास के नए आयामों तक ले जाने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है यह बजट भारत को विकासशील से विकसित भारत बनाने वाला बजट है आत्मनिर्भर भारत बनाने वाला बजट है प्रस्तुत बजट से आम लोगों में बेहद खुशी का माहौल है




