कटनी में 23 फरवरी को होगी महिला सेना पुलिस भर्ती रैली

सीईई में सफल महिला उम्मीदवारों को मिलेगा भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर

24 फरवरी को होगी मेडिकल जांच, एडमिट कार्ड अनिवार्य

रायगढ़, 2 फरवरी 2026/ सेना भर्ती  कार्यालय, जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म.प्र.) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार भाग लेंगी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। केवल वही महिला उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी को सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही उम्मीदवारों के ई-मेल पर भी भेजे गए हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button