
अग्निपथ स्कीम के तहत मौका, देर की तो हाथ से निकल जाएगा सुनहरा अवसर
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल आज बंद किया जा रहा है। ऐसे में जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आखिरी मौका है। उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. होमपेज पर Agniveervayu Intake 01/2027 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
4. इसके बाद आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें
5. सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें
6. आवेदन सबमिट होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
योग्यता एवं आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए
केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं
शैक्षणिक योग्यता:
कक्षा 12वीं उत्तीर्ण
या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा
अग्निवीरवायु की सैलरी (वर्षवार)
पहला वर्ष: ₹30,000 प्रति माह
₹21,000 इन-हैंड
दूसरा वर्ष: ₹33,000 प्रति माह
₹23,100 इन-हैंड
तीसरा वर्ष: ₹36,500 प्रति माह
₹25,550 इन-हैंड
चौथा वर्ष: ₹40,000 प्रति माह
₹28,100 इन-हैंड
देश सेवा का सुनहरा अवसर
अग्निवीरवायु भर्ती युवाओं के लिए न केवल देश सेवा का अवसर है, बल्कि एक अनुशासित, सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की दिशा में भी मजबूत कदम है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए आज ही आवेदन करें, क्योंकि पोर्टल बंद होने के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।



