NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो मिस्त्रियों की मौत, चालक फरार

गम्हरिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय नागरिकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री, निवासी गम्हरिया, के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button