सड़क किसी भी गाँव या शहर की प्रगति की रीढ़ होती है : संजय सिन्हा

पठानढोढ़गी में कलामंच व सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा की पहल से विकास को नई रफ्तार

छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पठानढोढ़गी में विकास की एक और ऐतिहासिक शुरुआत हुई। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की सशक्त पहल से मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत थैलीटोला में कलामंच निर्माण तथा ग्राम पंचायत पठानढोढ़गी में कलामंच के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली, जिसका विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।

क्षेत्र में विकास के पर्याय बन चुके जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे केवल पद के नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं। उनके नेतृत्व में छुरिया विकासखंड निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सिन्हा ने कहा कि “सड़क किसी भी गाँव या शहर की प्रगति की रीढ़ होती है। मजबूत और टिकाऊ सीसी सड़क गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ती है। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।”

उन्होंने कहा कि सीसी सड़क बनने से कीचड़, धूल और गंदगी से मुक्ति मिलेगी तथा एंबुलेंस व अन्य आपात सेवाओं को समय पर पहुँचने में सुविधा होगी। साथ ही कलामंच निर्माण से ग्रामवासियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी मंच मिलेगा, जिससे गाँव की पहचान और गौरव बढ़ेगा।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि आज पठानढोढ़गी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, तो इसका श्रेय जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की दूरदर्शी सोच और सक्रिय नेतृत्व को जाता है। इस अवसर पर जनपद सदस्य ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सरपंच बिसरू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button