सेना भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन


सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। विस्तृत विज्ञापन भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 13 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल 2026

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE): 01 जून से 10 जून 2026 (संभावित)


इन पदों पर होगी भर्ती

अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी)

अग्निवीर तकनीकी

अग्निवीर लिपिक/स्टोरकीपर

अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)

स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट

नर्सिंग असिस्टेंट (वेट)

सिपाही फार्मा


कहां करें संपर्क

उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
📞 टेलीफोन: 0771-2965212, 0771-2965214

महत्वपूर्ण सूचना

भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button