
छुरिया : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छुरिया क्षेत्र के ग्राम जैतगुड़रा में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय ग्राम चिचोला में कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, फूलमालाओं एवं आतिशबाजी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, विधायक दलेश्वर साहू, कांग्रेस नेता नवाज खान सहित कई वरिष्ठ एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भावेश सिन्हा, अमित अग्रवाल, सरपंच संगीता मंडलोई, फज्जू भाई, विनोद मंडलोई, उपसरपंच राकेश धनकर, सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नादेश्वर, श्यामलाल सिन्हा, खेदूराम पाल, मनेश पाल, नवीन पाल, हेमंत सिन्हा, मगलू साहू, चंद्रिका वैष्णव, तुमेश साहू, घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।




