वृद्ध पेंशन भुगतान में देरी के विरोध में कांग्रेस 17 फरवरी को सौंपेगी ज्ञापन

रायगढ़। कांग्रेस भवन रायगढ़ से जारी संदेश के अनुसार, जिले में विगत तीन माह से वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में तथा नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड के उन पेंशनधारियों को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिन्हें पिछले तीन महीनों से पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण, पूर्व सांसद सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व महापौर, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, किसान कांग्रेस, महिला इंटक, विधि विभाग, सोशल मीडिया विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर निगम के पार्षदगण तथा पूर्व एल्डरमेन की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button