
किरंदुल, आपकी आवाज : लौहनगरी किरंदुल एक बार फिर शिवमय हो उठा जब शशि शिखर शिवालय में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य पूजन का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।
वैदिक पंडितों के सानिध्य में विशेष रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से आलोकित नजर आया।
स्थानीय श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पूजन कार्यक्रम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भावना से आयोजित किया गया है। और दोपहर में महा भंडारा का भी आयोजन किया गया,
शशि शिखर शिवालय में प्रारंभ हुए इस भव्य पूजन ने किरंदुल की आध्यात्मिक चेतना को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था इस आयोजन को ऐतिहासिक बना रहे हैं।




