EPFO खाताधारकों के लिए श्रम मंत्रालय का बड़ा फैसला

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े निष्क्रिय खातों को लेकर Ministry of Labour and Employment ने बड़ा निर्णय लिया है। अब ऐसे लाखों खाता धारक जिनके EPFO खातों में ₹1,000 या उससे कम राशि जमा है और जिनमें पिछले 3 साल से कोई गतिविधि नहीं हुई है, उन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई के पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

निष्क्रिय खाता क्या है?

  • EPFO के किसी भी खाते में अगर तीन साल तक कोई लेन-देन या गतिविधि नहीं होती है, तो उसे निष्क्रिय खाता माना जाता है।
  • इस तरह के खाते अब EPFO द्वारा स्वचालित रूप से सक्रिय किए जाएंगे और खाताधारकों को पैसा बिना आवेदन किए मिल जाएगा।

आंकड़े और लाभ

  • कुल 31.86 लाख निष्क्रिय खाते हैं जिनमें लगभग ₹10,903 करोड़ जमा हैं।
  • इनमें से लगभग 7.11 लाख खातों में ₹30.52 करोड़ से कम राशि है, प्रत्येक खाते में अधिकतम ₹1,000 जमा है।
  • यह सुविधा EPFO से जुड़े करीब 31 लाख लोगों को सीधे लाभ पहुँचाएगी।

प्रमुख बातें

  • खाताधारकों को किसी भी प्रकार का आवेदन देने या EPFO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • यह कदम निष्क्रिय खातों में फंसी रकम को खाताधारकों तक पहुँचाने और उनके लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button