
छुरिया : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंदाटोला के क्षेत्रवासियों ने 20 दिनों पूर्व गैंदाटोला-नुन्हाटोला मार्ग में संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए डोंगरगांव अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी को अनुरोधपत्र सौंपे थे ,उक्त पत्र में यह भी कहा गया था कि अगर निर्धारित समयसीमा मे शराब दुकान को नही हटाने पर शराब दुकान को घेराव करने की चेतावनी क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई थी,तय समयसीमा पर उच्च अधिकारियों द्वारा इस विषय पर कोई भी कार्यवाही नही की गई जिसको देखते हुए गैंदाटोला,

नुन्हाटोला,खोराटोला,कोलिहालमती,जोशीलमती, लुलीकसा, फाफामार सहित अनेक ग्रामवासियों ने हजारों की संख्या में आज पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में शराब दुकान को हटाने के लिए शराब दुकान का घेराव कर दिया।

ग्रामीण ने जमीन को चारागाह के लिए दिया था दान, बना दिया शराब दुकान। जिस जमीन पर शराब दुकान का संचालन हो रहा है उस जमीन को गैंदाटोला के ही पुरषोत्तम कंवर व रामसेवक कंवर ने पशुओं के चारागाह के लिए दान में दी थी किन्तु प्रशासन ने बिना ग्रामीणों की सहमति व बिना ग्रामसभा के निर्णय लिए उक्त भूमि को शराब दुकान के लिए दे दी,जो कि शासकीय प्रक्रिया के पालन न होने के कारण विवाद का विषय बन गया है।
जनहित को ध्यान न रख सरकार द्वारा अपने स्वार्थ के लिए अवैध दुकान का संचालन- छन्नी साहू
उक्त आंदोलन का नेतृत्व करते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा है कि शासन पूरे नियमो को ताक में रखकर अवैध रूप से गैंदाटोला शराब दुकान का संचालन कर रही है न ही ग्रामीणों से सहमति ली गई न ही उक्त जमीन में शराब दुकान के संचालन हेतु ग्रामसभा में अनुमोदन किया गया है,

इस क्षेत्र की महिलाएं,छात्र-छात्राओं व गणमान्य नागरिक पर इस शराब दुकान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है,नुन्हाटोला मार्ग से गुजरने वाले छोटे-छोटे बच्चे शराबियों व अन्य असामाजिक तत्वों से परेशान है,इस शराब दुकान के पास से गुजरने वाले नाले में नुन्हाटोला के ग्रामीण निस्तारी करते है लेकिन शराबियों द्वारा इस नाले में पानी पाउच,डिस्पोजल, शीशियों को नाले में बहा दिया जाता है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस अवैध रूप से संचालित शराब दुकान को यहां से नही हटाने हेतु प्रशासन द्वारा सकारात्मक जवाब नही दिया जाएगा तब तक हम यहां से हटने वाले नही है।

ग्रामीणों ने 5 बजे तक का दिया अल्टीमेटम, अन्यथा विभाग के खिलाफ कराएंगे FIR
इस आंदोलन उपस्थित क्षेत्र की महिलाओं अपनी व्यथा बताते हुए कहा है कि हमें इस रास्ते पर गुजरने के लिए हजार बार सोचना पड़ता है,पहले हमारे गांव में आने के लिए पहुंच मार्ग नही था किंतु पूर्व सरकार में पूर्व विधायक छन्नी साहू द्वारा हमारे गांव में पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया था,
लेकिन इस मार्ग पर अब शराब भट्ठी खोलकर हमारे व हमारे बच्चों के जीवन को नरक के समान कर दिया ,आये दिन शराबियो द्वारा रास्ते मे गाली गलौच,मारपीट के साथ-साथ छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़खानी भी करते है जिससे हम बहुत परेशान हो चुके है अगर प्रशासन 5 बजे पहले इस अवैध रूप संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए सकारात्मक निर्णय नही लेते है तो इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराएंगे।




