CAIT का बिज़नेस कम्युनिटी क्रिकेट का महाकुंभ कैट प्रीमियर लीग का हुवा भव्य आगाज

बिलासपुर मिनि स्टेडियम गांधी चौक मैदान में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कैट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ ।उद्घाटन बिलासपुर माहौपर पूजा विधानी एवं कैट राष्ट्रीय सचिव सतीश सलूजा (राजू) , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओटवानी, भरत जैन ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी, विशिष्ट अतिथि सतीश सलूजा (राजू ) , राकेश ओचवानी, भरत जैन , विजय जैन , सतीश श्रीवास्तव रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की । मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने कहा कि व्यापारियो द्वारा सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होना आवश्यक है इससे व्यापारी समाज में जागरूकता, एक जुटता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है उन्होंने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी । राष्ट्रीय सचिव सतीश सलूजा (राजू) , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओचवानी, भरत जैन , विजय जैन, सतीश श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल को व्यापारी समाज में एकता और मजबूती का माध्यम बताया । बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में व्यापारी वर्ग के सभी उम्र और सभी समाज के खिलाड़ी खेल रहे है टूर्नामेंट में आठ टिम खेल रही है ओम् लाइफ लाइन मेडिकोज फ्रीडम फाइटर्स, शिवनाथ फर्नीचर चैंपियंस, महेंद्र ज्वेलर्स तेलीपारा ११, कनिषिका वारियर्स, वैष्णवी ज्वेलरी चैंपियन, कैलाश भीमनानी चैंपियन , होरा टाइटंस , उत्तम इलेक्ट्रानिक्स सुपर किंग्स है बिलासपुर कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा टूर्नामेंट का उद्देश्य व्यापारियों में एकजुटता के साथ साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता भी है आभार कैट युवा अध्यक्ष नमित सलूजा एवं आशीष अग्रवाल ने किया
पहले दिन ३ मैच हुए जिसमे पहले मैच में वैष्णवी ज्वैलरी,दूसरे मैच में कैलाश भीमनानी चैम्पियंस, ३रे मैच कनिशिका वॉरियर्स ने मैच जीते कार्यक्रम में विहिप प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, जिला प्रमुख नीरज जग्यासी, अभिषेक गौतम, रिंकू भाटिया, चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वाधवानी, मुकेश आगीचा, अभिषेक विधानी, अविनाश आहूजा अनिल सलूजा,तेजपाल सिंह, सतीश शाह, नारायण दास , दिलीप खेंडेलवाल, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा, हरदीप होरा, सुरेंद्र अजमानी, सुनील राय, अनिल राघवानी, अरविंद वर्मा विदुत मंडल, मुकेश लालचंदानी,परमजीत उबेजा , राजेश सैनी, मनोजलाहोरनी, कैट महिला टिम से निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, रेशु , अनामिका दुबे , सुमन द्विवेदी , रितु मौर्य, फिरोज आलिम,कार्यक्रम में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button