जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष शर्मा बने जिला महामंत्री



रायगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनीष शर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया है। नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वे स्वयं भी नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद पर ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए और बाद में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button