काले, सफ़ेद, लाल और भूरे चावल में जानें क्या होता है अलग ??? फायदे जान रह जायेंगे हैरान

भारत सहित दुनियाभर में अधिकतर लोग चावल का सेवन करते है। यह खाने में हल्का होने के साथ साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। वैसे तो अधिकतर घरों में लोग सफेद चावल का सेवन करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि बाजारों में सफ़ेद के साथ साथ कई और तरह के चावल भी मिलते है। जिनकी अपनी खासियत है और सेहत के लिए फायदेमंद भी। तो चलिए जानते है बाजार में मिलने वाले भूरा, लाल, काला, सफेद कलर के चावलों के बारे में ,, , 

काले चावल: चावल के विभिन्न प्रकार में से एक है काला चावल। इस चावल में मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा है। इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते। साथ ही इससे  ब्लड शुगर लेवल और वजन को भी कम किया जा सकता है। 

सफेद चावल: चावल के सभी रूपों में यह रंग सबसे ज्यादा फेमस है। इस चावल को बीज, भूसा और ब्रान लेयर हटाकर बनाया जाता है। इस चावल में कैलोरी के साथ साथ कैल्शियम और फोलेट की अच्छी खासी मात्रा होती है। 

लाल चावल: अधिक मात्रा में ब्रान और बीज होने के कारण कई बार चावल का रंग लाल हो जाता है। जिस कारण ऐसा चावल को लाल चावल कहा जाता है। इस चावल में भारी मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं लाल चावल में मैग्नीशियम नाम का मिनरल भी पाया जाता है। जो की शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते है। इसमें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की खासियत भी होती है और इसके सेवन से वजन भी कम किया जा सकता है। 

ब्राउन राइस: धान के बाहरी हिस्से को हटाकर ब्राउन राइस बनाया जाता है। चावल के अलग अलग रूपों में सबसे ज्यादा फायदेमंद ब्राउन राइस ही होता है। इस चावल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से भी आपको भूख जल्दी नहीं लगती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button