वेदांता एल्युमीनियम को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में टॉप 10% कंपनियों में स्थान

भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमीनियम को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में दुनिया की टॉप 10% कंपनियों में शामिल किया गया है। कंपनी को यह मान्यता कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में 84/100 के मजबूत स्कोर के आधार पर मिली है। एल्युमीनियम उद्योग में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कंपनी को टॉप 10% में स्थान मिला है।

वैश्विक स्तर पर मान्यता

इस आकलन में 59 उद्योगों की 9,200 से अधिक कंपनियों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें केवल 848 कंपनियाँ वार्षिकी सदस्य बनने के लिए योग्य ठहराईं गईं। टॉप 10% की मान्यता उन कंपनियों को दी जाती है जो अपने-अपने क्षेत्रों में ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) के मानकों में बेहतर प्रदर्शन करती हैं।

वेदांता एल्युमीनियम के ESG प्रदर्शन के प्रमुख पहलू

  • जलवायु कार्रवाई: वित्तीय वर्ष 21 से GH₃ उत्सर्जन तीव्रता में 8.96% की कमी; प्रति टन एल्युमीनियम उत्सर्जन घटकर 17.01 टीसीओ₂ई।
  • नवीकरणीय ऊर्जा: वित्तीय वर्ष 25 में 1.57 अरब यूनिट उपयोग; 2030 तक 1,500 मेगावाट क्षमता बढ़ाने की योजना।
  • सर्कुलर इकॉनमी: फ्लाई ऐश का 100% उपयोग, बॉक्साइट रेड मड के उन्नत पुन: उपयोग समाधानों पर अनुसंधान।
  • जल संरक्षण: संयंत्रों में उच्च स्तर पर पानी का पुनर्चक्रण और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली।
  • कचरे का पुनर्चक्रण: वित्तीय वर्ष 25 में 14.6 मिलियन टन से अधिक कचरे का पुनर्चक्रण।
  • सामुदायिक विकास: ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 17.5 लाख से अधिक महिलाओं और बच्चों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और टिकाऊ आजीविका कार्यक्रमों की पहुँच।

कंपनी का संदेश

राजीव कुमार, सीईओ, वेदांता एल्युमीनियम ने कहा,

“टॉप 10% कंपनियों में शामिल होना हमारी सस्टेनेबिलिटी रणनीति की सफलता का प्रमाण है। हम नवाचार, जिम्मेदार उत्पादन और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यह मान्यता हमारी लगातार प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार एल्युमीनियम व्यवसाय की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।”

Share This Article
Leave a review