मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 4.48 लाख करोड़ घटा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया है। पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के कुल मार्केट कैप में लगभग 4.48 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई।

BSE Sensex पिछले सप्ताह 4,354.98 अंक (5.51%) गिरकर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 में 1,299.35 अंक (5.31%) की गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण महंगाई और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता की चिंता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा है।

एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

पिछले सप्ताह सबसे अधिक नुकसान State Bank of India को हुआ। बैंक का मार्केट कैप 89,306.22 करोड़ रुपये घटकर 9,66,261.05 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा HDFC Bank का मार्केट कैप 61,715.32 करोड़ रुपये घटकर 12,57,391.76 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन कंपनियों की वैल्यूएशन भी घटी

  • Bajaj Finance का मार्केट कैप 59,082.49 करोड़ रुपये घटकर 5,32,053.54 करोड़ रुपये रह गया।
  • Tata Consultancy Services की वैल्यूएशन 53,312.52 करोड़ रुपये घटकर 8,72,067.63 करोड़ रुपये हो गई।
  • ICICI Bank का मार्केट कैप 42,205.04 करोड़ रुपये घटकर 8,97,844.78 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस, एयरटेल और आईटी कंपनियों पर भी असर

  • Bharti Airtel का मार्केट कैप 38,688.78 करोड़ रुपये घटकर 10,28,431.72 करोड़ रुपये हो गया।
  • Reliance Industries की वैल्यूएशन 33,289.88 करोड़ रुपये गिरकर 18,68,293.17 करोड़ रुपये रह गई।
  • Life Insurance Corporation of India का मार्केट कैप 31,245.49 करोड़ रुपये घटकर 4,88,985.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • Infosys की वैल्यूएशन 24,230.96 करोड़ रुपये घटकर 5,06,315.58 करोड़ रुपये रह गई।
  • Hindustan Unilever का मार्केट कैप 15,401.57 करोड़ रुपये घटकर 5,07,640.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button