रायगढ़ में आरक्षक की ट्रेन की चपेट में मौत, परिवार में मातम

रायगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुजीत मिंज की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ढिमरापुर थाना क्षेत्र के पास हुई। मृतक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया घटनाक्रम
सुजीत मिंज बीते शाम अपने घर पर थे। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद उन्होंने किसी काम से ड्यूटी जाने की बात कही और घर से निकल गए। परिजनों ने उन्हें रोकते हुए पूछा कि दिन में ड्यूटी कर चुके हैं तो रात में क्यों जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिना कुछ बताए घर से चले गए।

सुबह हुई सूचना और पोस्टमार्टम
सुबह जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है। शव की पहचान सुजीत मिंज के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चलेगा। सुजीत मिंज अविवाहित थे और उनके परिवार में इस घटना से शोक का माहौल है।

जांच जारी
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों और रेलवे ट्रैक पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button