रायगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सियासी घमासान — “सरकार की चुप्पी, मिलीभगत का संकेत” : आशीष जायसवाल

रायगढ़ |छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार के बाद अब लैलूंगा क्षेत्र में लगातार अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।


लगातार उजागर हो रहे मामलों को बताया सरकार की विफलता का प्रमाण
आशीष जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का बार-बार पकड़ा जाना विष्णु सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण है। उनके अनुसार, यह स्थिति दर्शाती है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहा है।


“राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं”
सीधे आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “प्रदेश में अफीम की खेती अब छुपी हुई नहीं, बल्कि खुलेआम हो रही है। यह बिना राजनीतिक संरक्षण और प्रशासन की मिलीभगत के संभव ही नहीं है। सरकार की चुप्पी ही उसकी सबसे बड़ी सच्चाई है।”


युवाओं के भविष्य पर मंडरा रहा नशे का खतरा
जायसवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश को सुनियोजित तरीके से नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा, “आज गांव-गांव में नशे का जहर फैल रहा है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है,” जिससे युवाओं का भविष्य गंभीर संकट में है।


युवा कांग्रेस की चेतावनी — कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन
युवा कांग्रेस ने कड़े शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बड़े अफीम माफियाओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। साथ ही, उन्होंने प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके मिलीभगत का खुलासा करने की भी मांग की।


हर मंच पर सरकार को घेरने की तैयारी
जायसवाल ने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उनका कहना है कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।


“किसके संरक्षण में बोया जा रहा जहर?” — जवाबदेही तय करने की मांग
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध अफीम की खेती फल-फूल रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो रायगढ़ में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button