मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में कुल 53,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 20,000 रुपये पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि शेष 33,000 रुपये देने के लिए ठेकेदार तय समय पर पहुंचा। आरोप है कि CMO के निर्देश पर यह राशि अकाउंटेंट सुशील भगत को दी जा रही थी।

जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की रकम ली, पहले से जाल बिछाकर मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए CMO इसहाक खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

ACB अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Back to top button