IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का ‘धुरंधर’ अंदाज, ‘Fa9la’ गाने को रीक्रिएट कर MI कैप्टन ने स्टेज पर लगाई आग

हैदराबाद: ‘धुरंधर’ का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और ऐसा लगता है कि यह बुखार अब क्रिकेट की दुनिया तक भी पहुंच गया है. दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है. मुंबई इंडियंस के स्टार को हाल ही में एक इवेंट में स्टेज पर आग लगाते हुए देखा गया. उन्हें फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के मशहूर डांस स्टेप्स को रीक्रिएट करते हुए इवेंट में चार चांद लगा दिया.

गुरुवार, 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर सूर्यकुमार का एक वीडियो अपलोड किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में आईपीएल 2026 में कप्तान के रिलैक्स्ड अंदाज की एक अनोखी झलक मिली.

वह इवेंट में ‘Fa9la’ पर डांस करते हुए फिल्मी अंदाज में एंट्री करते हैं. उन्हें वीडियो में अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप को रीक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है. मुंबई इंडियंस के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ये दादा का स्टाइल है, पूरा धुरंधर मोड.’

29 मार्च को, मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दोनों टीमों के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर छह विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन-चेज दिलाने में मदद की और आईपीएल के 2012 एडिशन के बाद अपना पहला सीजन-ओपनर भी जीता.

मुंबई ने आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में केकेआर को हराने के लिए 221 के मुश्किल टारगेट का पीछा किया था. मुंबई इंडियंस का अगला मैच 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा.

इससे पहले, सूर्यकुमार की लीडरशिप में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. मेन इन ब्लू अपनी जमीन पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बनी थी.

Back to top button