रायगढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, रामलीला मैदान में संपन्न

रायगढ़ । जिले के जिला मुख्यालय में आज रामनवमी पर्व के अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

यात्रा के मार्ग में गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकिज चौक, सिल्वर पैलेष तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनीचौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, घड़ी चौक शामिल थे।


पार्किंग और यातायात व्यवस्था

यात्रा के दौरान शहरवासियों की सुविधा के लिए पार्किंग पॉइंट्स निर्धारित किए गए थे:

  1. पुराना पुलिस लाइन
  2. मिनी माता चौक
  3. मरीन ड्राइव पंप हाउस

डायवर्सन पाइंट:

  1. केवड़ाबाड़ी चौक
  2. शहीद चौक
  3. गोगाराईस मिल
  4. सत्तीगुढ़ी चौक

चार पहिया वाहनों के लिए पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र:
गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हंडी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक), झाराशिल्प


वैकल्पिक आवागमन मार्ग

चार पहिया और दो पहिया वाहन यात्रा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

  • किरोड़ीमल चौक की ओर आने वाले वाहन केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग, सर्किट हाउस एवं मरीन ड्राइव होते हुए नया शनिमंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होकर गंतव्य तक जा सकते हैं।
  • जूटमिल की ओर से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा, नया शनिमंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा होते हुए मधुबनपारा एवं केवड़ाबाड़ी मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

शहर प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग पॉइंट्स का पालन करें और यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें।

Back to top button