
गृहनगर कवर्धा में डिप्टी CM विजय शर्मा का भव्य स्वागत, बोले- अब बस्तर विकास की राह पर
नक्सलवाद समाप्त होने के बाद रविवार देर रात अपने गृहनगर कवर्धा पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का महामाया चौक पर हजारों की भीड़ ने ढोल-नगाड़ों और बाजा-गाजे के साथ जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूरा किया गया।
नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद रविवार देर रात कवर्धा शहर में उत्सव का माहौल रहा। स्थानीय विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा अपने गृह नगर पहुंचे। उनके आगमन पर महामाया चौक में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।



