नक्सलमुक्ति के बाद बेमेतरा में जोश: गृह मंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत, आतिशबाजी से गूंजा शहर

नक्सलमुक्ति के बाद पहली बार आगमन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रथम आगमन पर बेमेतरा में जोरदार स्वागत किया गया। सिग्नल चौक पुराने बस स्टैंड पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया।


नारेबाजी और उत्साह से गूंजा शहर, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

गृह मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। “नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़” के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।


नक्सलवाद के अंत पर जताया गया संतोष, केंद्र और राज्य का आभार

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के लगभग समाप्त होने की घोषणा की थी। बस्तर में हिंसा के अंत और विकास की मुख्यधारा में वापसी पर संतोष व्यक्त किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुरक्षा बलों के जवानों का आभार जताया गया।


गृह मंत्री बोले— ऐतिहासिक उपलब्धि, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नक्सलमुक्त होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुरक्षा बलों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस सफलता को जनसहयोग और सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।


जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ स्वागत कार्यक्रम

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहु, साजा विधायक ईश्वर साहु, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहु सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button