जिंदल आदर्श विद्यालय किरोड़ीमल नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

किरोड़ीमल नगर। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के अवसर पर जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरोड़ीमल नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर आदर्श भारती शिक्षण समिति के तत्वावधान में तथा क्लैरिटी डायग्नोस्टिक एंड आई केयर के सहयोग से 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को विद्यालय परिसर “विद्यार्थ भवन” में आयोजित हुआ।


बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ ने लिया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के तीनों भवनों से कुल 747 विद्यार्थियों के साथ लगभग 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में उपस्थित सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श का लाभ मिला।


विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट, नेत्र जांच तथा महिला एवं बाल स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श शामिल रहे।

प्रमुख चिकित्सकों में शामिल रहे:
* डॉ. भानुप्रताप पटेल (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन)
* डॉ. विभा अग्रवाल (बीएएमएस, सीजीओ, स्त्री रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. सलोनी अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस, फैको – कॉर्निया विशेषज्ञ)
* डॉ. गौरव अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी, रेडियोडायग्नोसिस)


समाज सेवा को बताया प्रमुख उद्देश्य

इस अवसर पर चेयरमैन श्री विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह आसानी से मिलती है और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।


स्वास्थ्य सेवाओं को बताया प्राथमिक जिम्मेदारी

मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रणय कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर जांच और सही परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास

Back to top button