अन्यछत्तीसगढ़न्यूज़

जशपुर में बड़ा विमान हादसा होने की खबर, अभी तक नही मील कोई साक्ष्य


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। मामले की जांच जारी है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थल का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी ।

मौके पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह पहुंचे।

लोगों से जानकारी ली जा रही है । लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सूनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।

पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

Show More

आप की आवाज़ न्यूज़ डेस्क

EDITORIAL TEAM
Back to top button