
वैश्विक शांति की आवश्यकता में मीडिया की भूमिका पर मंथन करने जुटे देशभर के पत्रकार आबूराज में
*स्वागत सत्र के साथ चार दिवसीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का विधिवत आगाज़*
*ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान सरोवर में चल रहा मीडियाकर्मियों का कुंभ*
आबूराज/30 अप्रैल 2026। ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का गुरुवार को विधवत शुभारंभ हो गया। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के हजारों पत्रकार विश्व मे शांति की स्थापना के लिए मंथन करेंगे। साथ ही आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करेंगे। स्वागत सत्र की शुरुआत में स्वागत गीत बीके युगरतन ने प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य आगरा की काजोल डांस एकेडमी ने प्रस्तुत किया।
*सूरज रे जलते रहना-बीके निकुंज भाई*
मुंबई से पधारे मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वय ब्रह्माकुमार निकुंज ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि एक विषय को लेकर हम वर्षों से मिल रहे हैं, सभी कहते हैं विश्व मे शांति हो। तो कौन लाएगा शांति? कभी कहीं आग लगती है, तो फायर ब्रिगेड को फोन करते हैं। उनका एक ही संकल्प होता है कि हम लोगों को सुरक्षित निकालें। आपभी यहां इसलिए आये हैं कि यहां से शांति भरकर जाएंगे। भले ही युद्ध की खबरें लिखते हैं, लेकिन कोई पत्रकार नहीं चाहता युद्ध हो। जिस प्रकार से आग लगाने के लिए चिंगारी की आवश्यकता है, उसी प्रकार शांति स्थापित करने के लिए शांति की चिंगारी की आवश्यकता है। आप जो लिखेंगे उसे पढ़कर हजारों लाखों लोग प्रेरित होंगे। आप ये मत सोचना की मैं अकेले क्या कर सकते हैं? हम लोगों में ये शक्ति है और हम ये कर सकते हैं। हमारे फाउंडर ने हमको सिखाया की निराश नहीं होना है। जब तक विश्व मे हरेक आत्मा को शांति प्राप्त नहीं होगी, हम प्रयास करते रहेंगे।
*आपके आने पर भगवान बहुत खुश है-बीके सरला दीदी*
मीडिया विंग की उपाध्यक्ष हैदराबाद से आईं बीके सरला दीदी ने प्रेरणादायी वक्तव्य दिया। ग्लोबल फॉर्म ऑफ पब्लिक रिलेशन की अध्यक्ष सरला दीदी ने कहा कि बहुत उम्मीद लेकर इस पुण्यभूमि में आपने कदम रखा है। आपके आने पर भगवान बहुत खुश है। भगवान को आपकी मदद चाहिए। हरेक आत्मा शांति चाहती है। लोगों के पास समस्या है, भगवान के पास समाधन है। उसको जन-जन तक पहुंचाने की शक्ति आपके पास है। आपकी आशाओं को पूरा करने लिए भगवान यहां उपस्थित है। लोगों की प्रार्थना सुनकर धरती पर आया हुआ है। राजयोग के अभ्यास द्वारा भगवान गीता के 18 अध्याय की अनुभूति कराते हैं। यह धरती सामान्य नहीं है, यह धरती भगवान की धरती है। 90 वर्षो की तपस्या यहां के कण कण में समाई हुई है। भगवान आपके साथ हो तो आपके जीवन मे क्या नहीं हो सकता। आप सब भगवान के साथ रहकर अपने जीवन को सफल बनायें। आप जो लिखते हैं, जो दृश्य दिखाते हैं, वह बहुत शक्तिशाली होता है। लेकिन आपकी आंखों से भगवान दिखाई दे, ऐसे आप बनिये। ब्रह्माकुमारीज के 25 प्रभाग हैं। इनका उद्देश्य है कि है समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसमें से मीडिया विंग भी एक है। आप मीडिया प्रोफेशनल के रूप में आये हैं, लेकिन भगवान के प्रतिनिधि की स्टाम्प लगाकर जाते हैं। भला इससे बड़ा टाइटल कुछ दूसरा हो सकता है।
*कलम की ताकत तलवार से बड़ी होती है-बीके शांतनु भाई*
मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वय ब्रह्माकुमार शांतनु भाई ने मीडिया कॉन्फ्रेंस की भूमिका रखी। कलम की ताकत तलवार से बड़ी होती है। सच दिखाने की जिम्मेदारी पत्रकारों पर होती है। ब्रह्माकुमारीज वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए संचार के प्रभावी माध्यमो पर जोर देता है। पत्रकारों, मीडिया पेशेवरों के लिए यह संगठन सुनिश्चित करता है कि वे मूल्यों का संवर्धन करें। सनसनीखेज सूचनाओं के बीच करुणामय व संवेदनशील समाज का निर्माण करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शांतनु भाई ने कॉन्फ्रेंस के शेड्यूल की भी जानकारी दी। साथ ही कॉन्फ्रेंस के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया।
*ब्रह्माकुमारीज ही एकमात्र ऐसी संस्था है, जिसमे शांति की अनुभूति करवाई जाती है-बीके बिन्नी दीदी*
अंतरराष्ट्रीय शांति पहल की महानिदेशक और
ग्लोबल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की जनसंपर्क व आध्यात्मिक सलाहकार डॉ बीके बिन्नी बहन ने मेडिटेशन की दिव्य अनुभूति करवाई। सभा में उपस्थित पत्रकारों को कॉमेंट्री के माध्यम से राजयोग का अभ्यास करवाया। कहते हैं कि शांति की सबको चाह है, ढूंढते हैं इसको बाहर, पर ये आत्मा की शान है। वैसे विश्व मे कई कार्यक्रम होते हैं, केवल ब्रह्माकुमारीज ही एकमात्र ऐसी संस्था है, जिसमे शांति की अनुभूति करवाई जाती है। राजयोग के अभ्यास से आप प्राप्ति कर सकते हैं। एम फ़ॉर मीडिया, एम फ़ॉर मेडिटेशन, एम फ़ॉर मोटिवेशन। जब दुनिया मे युद्ध की स्थिति है, उन जगहों पर शांति के प्रकम्पन वहां पहुंचाएंगे। बीके डेविड भाई ने सुंदर दिव्य आध्यात्मिक संगीत देकर वातावरण को शक्तिशाली बना दिया।
*हम आत्माओं का स्वधर्म ही शांति है-बीके प्रभा दीदी*
माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर की डायरेक्टर बीके प्रभा दीदी ने आशीर्वचन दिए। प्रभा दीदी ने देशभर से आये पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको देखकर मुझे एक बात याद आ रही है, कि आप सभी किसके निमंत्रण पर आए हैं? ब्रह्माकुमारीज के निमंत्रण पर आए हैं, ब्रह्माकुमारीज का संस्थापक स्वयं ज्योतिर्बिन्दु परमात्मा शिव है। आप सबका आह्वान 90 वर्ष पहले किया था। बाबा ने कहा था कि मेरे मीडिया के बच्चे आएंगे और मेरा सन्देश सब तरफ फैलाएंगे। आप सभी कितने भाग्यवान हो कि जिनको भगवान ने याद किया और आप भगवान के घर पहुंच गए।
आप सभी अपने ही घर मे आये हैं क्योंकि परमपिता परमात्मा की हम सब संतान हैं। भगवान हमारा पिता है और हम सब उसके बच्चे हैं। विश्व मे शांति की पुकार बहुत समय से है। केवल कहने से विश्व मे शांति नहीं होगी, जब हम अपना जीवन सुख शांतिमय बनाएंगे, तब हम औरों के जीवन मे शांति ला पाएंगे। पहले अपने जीवन में सुख शांति लाने के लिए प्रयत्न करना होगा। हम अपने स्वधर्म को भूल गए। हम आत्माओं का स्वधर्म ही शांति है। जब स्वधर्म में स्थित हो जाएंगे तो जीवन मे शांति आ जायेगी। आप सभी यहां सुख शांति का अनुभव करें।
ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय कॉर्डिनेटर बीके चंदा दीदी ने सत्र का सुंदर संचालन किया।



