छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल

कांकेर, 2 मई: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को गश्त के साथ-साथ बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 31 मार्च को राज्य को माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। हालांकि, बस्तर क्षेत्र के जंगलों में पहले से बिछाई गई बारूदी सुरंगें अब भी सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, इन खतरों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Back to top button