‘सही दवा, शुद्ध आहार’ अभियान के तहत 12 होटलों की जांच, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में “सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन कार्रवाई की। इस दौरान शहर के 12 होटलों का निरीक्षण किया गया।


जलेबी और लड्डू के सैंपल लिए

निरीक्षण के दौरान टीम ने जलेबी और बेसन लड्डू के नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने मानिकपुरी होटल, रास्थानी भोजनालय एवं स्वीट्स, दुर्गा कैंटीन, बीकानेर स्वीट्स, रूपड़ा मिष्ठान भंडार, भगवती भंडार, राजेश होटल सहित कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।


व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों ने होटल संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

साथ ही खाने-पीने की चीजों को अखबार में न परोसने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने और फूड हैंडलर्स के लिए ग्लव्स व हेड कवर का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।


स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर

टीम ने खाद्य पदार्थों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

Back to top button