
WhatsApp Business AI: छोटे कारोबारियों के लिए नया डिजिटल सहायक, 24 घंटे संभालेगा ग्राहक पूछताछ
नई दिल्ली: छोटे दुकानदारों और छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए WhatsApp ने एक नया AI फीचर पेश किया है, जो ग्राहक पूछताछ को 24 घंटे स्वतः संभालेगा। अब व्यापारी अपने ग्राहकों के सवालों का जवाब तुरंत दे पाएंगे, बिना लगातार उपस्थित हुए।
यह नया फीचर सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी या किसी अन्य स्थानीय भाषा में AI सेट कर सकते हैं। इससे उन व्यापारियों को खास फायदा होगा जो अंग्रेजी में व्यवसाय प्रबंधन में सहज नहीं हैं।
कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस AI फीचर की पायलट टेस्टिंग भारत के चुनिंदा व्यापारियों के साथ की गई थी। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे अब बड़े स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फीचर का उपयोग भारत के अलावा ब्राज़ील और कंबोडिया जैसे देशों में भी किया जा सकेगा।
WhatsApp का यह कदम छोटे व्यापारियों को डिजिटल दुनिया में तेजी से कदम रखने और अपने ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव बनाने में मदद करेगा।


