केरल सरकार में विभागों का बंटवारा, CM वी डी सतीशन ने अपने पास रखा वित्त मंत्रालय

तिरुवनंतपुरम, 22 मई 2026। केरल में नई UDF सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पोर्टफोलियो की आधिकारिक घोषणा की गई। मुख्यमंत्री सतीशन ने अपने पास वित्त, कानून समेत कई अहम विभाग रखे हैं, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


CM सतीशन के पास कई अहम विभाग

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन वित्त विभाग के अलावा केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन, पोर्ट्स, लॉ, प्रदूषण नियंत्रण, एयरपोर्ट, मेट्रो रेल और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। नई सरकार में आर्थिक सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस माना जा रहा है।


रमेश चेन्निथला को मिला गृह विभाग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को गृह, विजिलेंस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस, जेल और कॉयर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सरकार में कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अहम मामलों की कमान सौंपी गई है।


अन्य मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारी

नई कैबिनेट में के. मुरलीधरन को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। वहीं पी. के. कुन्हालीकुट्टी को उद्योग, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सनी जोसेफ बिजली विभाग और पी. सी. विष्णुनाध पर्यटन एवं संस्कृति विभाग संभालेंगे।


10 साल बाद सत्ता में लौटी UDF

वी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 2026 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर 10 साल बाद केरल की सत्ता में वापसी की है। सतीशन को संगठन में मजबूत पकड़ और जमीनी राजनीति के लिए जाना जाता है।

Back to top button