
IINA 2026 में एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड को मिला राष्ट्रीय सम्मान: दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया, बीरेन्द्र कुमार सिंह बने बेस्ट सीओओ
देश के अग्रणी इस्पात एवं ऊर्जा उत्पादक संस्थानों में से एक एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड (MSP Steel & Power Ltd.) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘IINA 2026 Awards’ समारोह में कंपनी को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली समारोह में देशभर के उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सीओओ बीरेन्द्र कुमार सिंह को मिला ‘Best COO Award’
इस गरिमामयी समारोह में एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। उन्हें उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कुशल प्रबंधन तथा औद्योगिक विकास के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “Best COO Award” से सम्मानित किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में कंपनी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

एमएसपी स्टील को ‘Best Material Manufacturing/MSME’ का खिताब
संस्थान के लिए दूसरा गौरव का क्षण तब आया जब एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार, उच्च गुणवत्ता, सतत विकास और औद्योगिक उत्कृष्टता के लिए “Best Material Manufacturing/MSME Organization Award” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कंपनी की तकनीकी क्षमता और बाजार में उसकी विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है।
गुणवत्ता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता होगी और मजबूत
इस दोहरे राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने के बाद एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड ने IINA 2026 के आयोजकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि यह पुरस्कार उनके सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में भी कंपनी गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करेगी तथा देश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान और सशक्त रूप से जारी रखेगी।



