गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन ने गर्मी में पिलाया पानी व शरबत
वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण की है तैयारी
रायगढ़. ग्रीष्मकाल में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह है ठंडा पानी है. आम नागरिकों को तपतपाते मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए शहर की सामाजिक संस्था गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा जननायक चौक केवड़ा बड़ी में प्याऊ खोला गया जो 15 जून तक अनवरत चालू रहा. प्याऊ में प्रत्येक रविवार को शरबत ए मोहब्बत का आयोजन किया गया और गर्मी से परेशान लोगों को राहत प्रदान किया गया. विगत रविवार को शरबते मोहब्बत पिलाया गया. इस मौके पर मेहमाने खास हजरत मौलाना मोहम्मद दानिश साबरी रुदौली ( खतीब व इमाम मस्जिद गरीब नवाज रायगढ़ ) ने गरीब नवाज शरीफ फाउंडेशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कि पानी पिलाना सबसे बेहतरीन सदका (पुण्य ) और इंसानियत की आला खिदमत है. आप लोगों ने भीषण गर्मी में पानी पिलाकर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत देने का काम किया है. इतवार को शरबते मोहब्बत पिलाकर प्यासे लोगो के चेहरे में सुकून लाने का काम किया. यह बेहतरीन अमल है. हमारी दुआ है कि आप इसी तरीके से खिदमते खल्क ( जन कल्याण ) का काम करते रहे. गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी ने कहा कि पानी व शरबत हमारी ग्रीष्मकालीन सेवा थी. बिगड़ते पर्यावरण से लगातार तापमान बढ़ रहा है. वर्षा ऋतु में हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करनी है.
कार्यक्रम को सुचारू से संपन्न कराने में हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन, मोहम्मद शमशीर, शमशाद अहमद,असलम हुसैन, शब्बीर अहमद साबरी, मोहम्मद अशरफ अत्तारी, डॉ मोहम्मद कलीम अत्तारी, रफीक खान साबरी, इमाम बेग, नौशाद आलम, इमरान आलम खान,शेरू खान, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद नवाब (नब्बू ) आरिफ हुसैन, मोहम्मद अल्ताफ, वसीम मेमन, हाजी आरिफ मनियार शेख यावर हुसैन, हिदायत खान, शेर खान इमरान बख्श मोहम्मद ताजुद्दीन, रेहान साबरी आदि की महती भूमिका रही. वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया.




