31 लाख रुपये का 61 किलो गांजा के साथ 2आरोपी गिरफ्तार

*भवानीपटना से इंदौर तक ड्रग्स की सप्लाई, महासमुंद पुलिस ने किया फेल*
*चेकिंग के दौरान एमपी के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में मामला दर्ज।*
*31 लाख 8 हजार रुपये कीमत का 62.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।*
  *गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं 01 नग मोबाईल सहित कुल 36 लाख 13 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*
*पुलिस को चकमा देने कार में दो गुप्त चैंबर बनाकर उसमें गाजा छिपाकर कर रहे थे तस्करी।*
  *सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*
*Antf एवं थाना कोमाखान की कार्यवाही।*

महासमुंद=एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स  ,एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले के बाॅर्डर चेक पोस्ट मे पुलिस द्वारा सजगता के साथ लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक एम.पी. 13 जेड. डब्लू. 9964 में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की जा रही है। ग्राम गोयनाबाहरा के पास चेकिंग कार्यवाही के दौरान उक्त कार को रोककर चालक व सवार से पुछताछ करने पर अपना सुरेश मालवीय पिता नारायण जी उम्र 30 साल निवासी देवली पीपलोन थाना आगर जिला सागर म.प्र. व एल्कार सेन पिता बापूलाल सेन उम्र 30 साल निवासी मारूबल्डिया थाना बडोद जिला आगर म.प्र. का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरापियों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की, वे इस गांजा को भवानीपटना (ओड़िसा) से लेकर इंदौर (मध्यप्रदेश)  ले जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 99/2026 धारा 20(b)(ii)(c) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01- सुरेश मालवीय पिता नारायण जी उम्र 30 साल निवासी देवली पीपलोन थाना आगर जिला सागर म.प्र.।
02- एल्कार सेन पिता बापूलाल सेन उम्र 30 साल निवासी मारूबल्डिया थाना बडोद जिला आगर म.प्र.।

*जप्त संपत्ति-* 
01-  62.160 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 31,08000  रू.
02- कार किमती  5,00000  रू.
03- 01 नग मोबाईल किमती 5000 रू.

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 36 लाख 13 हजार रूपये।*

Back to top button