डी.ए.वी. क्लस्टर मीट: डी.ए.वी. किरंदुल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जोनल में बनाई जगह
किरंदुल: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बचेली दंतेवाड़ा में 18 जुलाई 2026 को आयोजित डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में डी.ए.वी. किरंदुल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जोनल स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विजेता टीमें:
बालक वर्ग: अंडर-17 शतरंज, अंडर-14 फुटबॉल एवं अंडर-19 टेबल-टेनिस
बालिका वर्ग: अंडर-17 शतरंज
इस शानदार जीत पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव जी ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा, “छात्र-छात्राओं का यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है और हमें पूरा विश्वास है कि वे जोनल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।” खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह एवं खेल शिक्षिका तृप्ति प्रसाद का विशेष योगदान रहा।


