छत्तीसगढ़ के IAS एस जयवर्धन को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त
रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी श्री एस जयवर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 6/33/2026-EO (MM-I) के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने श्री जयवर्धन की नियुक्ति केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत मंजूर की है।
4 साल के लिए होगी नियुक्ति
आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।
तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश
DoPT के उप सचिव अजीत कुमार रंजन द्वारा जारी इस आदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि श्री जयवर्धन को तत्काल कार्यमुक्त कर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया जाए।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ACC के निर्देशों और DoPT के 17 अगस्त 2005 के परिपत्र के अनुसार अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबारमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
