रायगढ़ : पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
कुड़ेकेला/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गलिमार से अपने गांव खर्रा लौट रहा युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गलिमार से खर्रा लौट रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खर्रा निवासी सोभा धनवार के रूप में हुई है। वह सुबह डिलक्स बाइक से गलिमार से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया।
FSL टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, ताकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा सके।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे छूटा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
