रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग, पलाश तिवारी गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट समेत चार धाराओं में केस दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब परिसर में 24 अक्टूबर की शाम फायरिंग की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चार धाराओं में मामला दर्ज किया है।
प्रेस क्लब परिसर में चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है। प्रेस क्लब परिसर में फायरिंग की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया।
चार धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले से जुड़े घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
