रायगढ़ आएंगे राज्यपाल रमेन डेका, शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 6:30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में आयोजित शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल के प्रवास को लेकर जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम 4:30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
यह सम्मान समारोह रायगढ़ में आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 40 शहीद परिवारों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है।
13 नवंबर को शाम 6:30 बजे सम्मान समारोह
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को सुबह 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:30 बजे वे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
14 नवंबर को जांजगीर के लिए होंगे रवाना
सम्मान समारोह के बाद राज्यपाल जिंदल स्टील गेस्ट हाउस लौटेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। अगले दिन 14 नवंबर को सुबह 9 बजे वे रायगढ़ से सर्किट हाउस जांजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां से उनका रायपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है।
इससे पहले फरवरी 2026 में भी राज्यपाल रमेन डेका रायगढ़ जिले के दौरे पर आए थे।







