छत्तीसगढ़रायपुर

छठ महापर्व: रायपुर के 50 से अधिक घाटों पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

रायपुर। छठ महापर्व के तीसरे दिन आज, 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ में व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। राजधानी रायपुर में खारुन नदी के महादेव घाट सहित 50 से अधिक घाटों और तालाबों पर पूजा की तैयारी की गई है। शाम को घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

महादेव घाट पर संध्या अर्घ्य के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। आयोजन समिति के मुताबिक, शाम 4 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद घाट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर निगम और आयोजन समिति की ओर से घाटों की सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

महादेव घाट सहित 50 से अधिक स्थानों पर आयोजन

रायपुर में खारुन नदी के महादेव घाट के अलावा व्यास तालाब, बिरगांव, हीरापुर, सड्डू और नवा रायपुर के झांझ तालाब सहित कई स्थानों पर छठ पूजा होगी। छठ आयोजन समिति के अनुसार राजधानी में 50 से अधिक जगहों पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।

कल उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। व्रती नदी या तालाब के जल में खड़े होकर सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री रखकर अर्घ्य अर्पित करते हैं।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button