
बेमेतरा में शुरू हुआ Creative Youth Reel Challenge, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा।
बेमेतरा, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2026 के तहत जिले में Creative Youth Reel Challenge का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में युवा अधिकतम 60 सेकंड की रील के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और पुरस्कार के साथ राज्य स्तर तक पहचान बनाने का अवसर पा सकते हैं।
नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़ है थीम
प्रतियोगिता की थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” रखी गई है। प्रतिभागियों को इसी विषय पर अधिकतम 60 सेकंड की मौलिक और रचनात्मक रील बनानी होगी। रील में नशे के दुष्परिणाम, युवाओं के भविष्य पर इसका असर, नशे से दूरी और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से दिखाना होगा। एक प्रतिभागी केवल एक रील भेज सकेगा।
कौन ले सकता है प्रतियोगिता में हिस्सा?
- प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
इच्छुक युवा WhatsApp नंबर 98261 68395 पर अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर भेजकर पंजीयन करा सकते हैं।
Instagram पर ऐसे पोस्ट करनी होगी रील
रील को अपने व्यक्तिगत Instagram अकाउंट पर पोस्ट करना होगा। पोस्ट करते समय @bemetaradistrict को Collab में जोड़ना और Tag करना अनिवार्य होगा। पोस्ट में ये दोनों हैशटैग भी लगाने होंगे:
- #Cg_Youth_Fest2026
- #NashaMuktChhattisgarh
रील पोस्ट करने के बाद उसका लिंक आयोजन समिति को भेजना होगा।
100 अंकों के आधार पर होगा विजेताओं का चयन
विजेताओं का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए निर्धारित अंक इस प्रकार हैं:
- सोशल मीडिया सहभागिता और वास्तविक लाइक्स – 40 अंक
- रचनात्मकता एवं मौलिकता – 25 अंक
- थीम के अनुरूप संदेश – 20 अंक
- प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी गुणवत्ता – 15 अंक
फर्जी लाइक्स, बॉट या कृत्रिम माध्यमों से लाइक्स बढ़ाने पर प्रविष्टि निरस्त कर दी जाएगी।
आयोजन समिति ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस चुनौती में हिस्सा लेकर नशामुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

