छत्तीसगढ़शिक्षा रोजगार

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने हटाई रोक, 2,292 पदों पर परीक्षा का रास्ता साफ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
बिलासपुर, 19 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बना असमंजस समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है, जिससे 2,292 पदों पर परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

क्या था पूरा विवाद?

चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने राज्य शासन के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर और दिव्यांग अभ्यर्थियों से जुड़ी शर्तों को चुनौती दी थी। उनकी दलील थी कि सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग के सर्कुलर में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण का प्रावधान होने के बावजूद भर्ती विज्ञापन में पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को इससे बाहर रखा गया है।

पहले मिला था आवेदन का मौका, अब नई तिथियों पर होगी परीक्षा

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोलकर पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया था। हालांकि कानूनी प्रक्रिया के चलते परीक्षा कार्यक्रम टल गया था। कर्मचारी चयन आयोग ने पहले सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर और शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित की थी। अब स्थगन हटने के बाद विभाग द्वारा घोषित नई तिथियों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ई और टी-संवर्ग में पदों का विवरण

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 2,292 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अभ्यर्थियों को आगे के परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button