छत्तीसगढ़

कार्तिक पूर्णिमा पर मल्लीन में दिन भर गुंजा साहेब बंदगी और सत्संग का संदेश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम मल्लीन में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सुबह 7 बजे से देर रात्रि तक दुर्गा चौक में सप्रेम साहेब बंदगी और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे पूरे दिन गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा सत्संग और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुई। गांव के प्रमुख मार्गो से निकली शोभायात्रा से वातावरण धर्ममय हो गया। इसके पश्चात विधि विधान से श्रद्धा के साथ कार्तिक पुरान का विसर्जन किया गया।जिसमे वार्ड पंच उधोराम साहू संतराम साहू,प्रकाश साहू, लीलाराम साहू,कलीराम साहू, रामचरण साहू,लकेश्वरी साहू, अंजू साहू,पंपा बाई साहू, शोभित साहू,लता साहू,सतरी साहू,एवं सत्संग समिति,नारी वीरांगना,सुलक्षणा माता महिला मंडल सहित ग्रामवासियों का सराहनीय रहा। ग्रामीणों ने आपसी सहभागिता और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। दिनभर चले सत्संग एवं धार्मिक आयोजन के माध्यम से लोगों को भक्ति सद्भावना,प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
Show More
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button