छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर जंबूरी 2026 की तैयारियां तेज, मयाली और देशदेखा में व्यवस्थाओं का सीईओ ने लिया जायजा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर। जिले में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली जशपुर जंबूरी 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मयाली नेचर कैंप, देशदेखा सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ठहरने, भोजन और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण

सीईओ अभिषेक कुमार ने देशदेखा में प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, साहसिक गतिविधियों और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मयाली नेचर कैंप में भोजन, नाश्ता, पेयजल, साफ-सफाई और विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थलों का निरीक्षण किया।

आयोजन के दौरान देशदेखा और मयाली में प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। देशदेखा में उनके ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सभी आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंबूरी की पूरी अवधि में भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जिले के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। ऐसे में सभी प्रतिभागियों की सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

जिला प्रशासन आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने में जुटा है, ताकि 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली जशपुर जंबूरी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button