छत्तीसगढ़

बम्हनपुरी में कार्तिक पूर्णिमा पर दीप प्रज्वलित एवं चौका आरती कार्यक्रम सम्पन्न

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम बम्हनपुरी में दीप प्रज्वलित एवं चौका आरती कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।
आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं चौका आरती की गई। वहीं रात्रि में स्वधारा मानस परिवार द्वारा रामायण गायन तथा रात्रि 1 बजे गौरी-गौरा पूजा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम बम्हनपुरी के समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संरक्षक रामेश्वर पाण्डेय, अध्यक्ष राधेलाल पटेल, कोषाध्यक्ष संतराम यादव, उपाध्यक्ष नारायण पैकरा, उपकोषाध्यक्ष भैरव प्रसाद रजक, सचिव बंशुराम पैकरा एवं सहसचिव कबलीसिंग पैकरा सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Show More
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button